प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?
इस साल कोरोनावायरस के कारण आम जनता और निचले स्तर के कारोबारीयों को व्यवसाय में बहुत नुकसान सहना पड़ा है। उनकी कमाई का कोई साधन उपलब्ध नहीं है और उनके साथ धन की समस्या भी बनी हुई है। उनकी इस समस्या को देखते हुए 1 जून 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई। इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना है। इस योजना में नाई, मोची, पान की दूकानें, वेंडर, हॉकर, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, फलवाले, कपड़े धोने की दूकानें और अन्य छोटे छोटे दुकानदारों को लोन मुहैया कराया जायेगा। यह लोन बहुत कम ब्याज दर पर दिया जायेगा और यह लोन अन्य लोन की अपेक्षा बहुत ही सस्ता पड़ेगा। इस आर्टिकल में आपको PM स्वनिधि योजना सभी जानकारी जैसे योजना के लाभ, डाक्यूमेंट्स, आवेदन की प्रक्रिया, बैंक की लिस्ट देखना, सर्वे की स्थिति जानना और नये अपडेट बताने जा रहे है इसलिए इसे अंत तक पढ़े, ताकि कोई जरूरी जानकारी आपसे छूट न जाये।
पीएम स्वनिधि योजना / आत्मनिर्भर निधि योजना 2020 का नया अपडेट क्या है?
इस योजना में देशभर में फैले 3.8 लाख सीएससी केन्द्रों के जरिये रेहड़ी, पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारी को 10,000 रुपये तक का कर्ज प्रदान किया जायेगा। सरकार की डिजिटल और ई- गवर्नेंस सेवा इकाई सीएससी ई- गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि इस योजना के तहत कर्ज लेने वाले इन उद्यमियों को कर्ज का नियमित रूप से भुगतान करने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जायेगा और डिजिटल लेनदेन पर पुरस्कार भी किया जायेगा। PM SVANIDHI SCHEME में अब तक दो लाख आवेदन प्राप्त हुये हैं और लगभग 50 हजार कारोबारियों का कर्ज स्वीकृत किया गया है।
PM SVANidhi Yojana Mobile App के बारे में बताइए।
पीएम स्वनिधि योजना में देश के स्ट्रीट वेंडर के लिए 17 जुलाई 2020 को पीएम स्वनिधि ऐप लॉन्च किया गया है। अब देश के विक्रेता डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पीएम Svanidhi Mobile App को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं और अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए इस योजना के अंतर्गत आसानी आवेदन कर सकते है। इस नये ऐप का डेवलेपमेंट स्ट्रीट वेंडर्स के लोन एप्लिकेशन की सोर्सिंग और प्रोसेसिंग के लिए किया गया है।
- पीएम स्वनिधि ऐप की विशेषताएं
- विक्रेता की खोज करना
- आवेदकों की ई-केवाईसी होना
- ऋण आवेदनों का स्टेटस जानना
- निगरानी करना
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के क्या-क्या लाभ है?
इस सरकारी योजना में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले वे व्यक्ति जो सड़क के किनारे माल बेचते हैं, वे इस योजना में शामिल है।
स्ट्रीट वेंडर लोन योजना / पीएम स्वनिधी योजना में देश के स्ट्रीट वेंडर ₹10000 तक ला लोन ले सकते हैं। जिसे वह साल भर में आसान किस्तों के रूप में चुका सकते हैं।
इस शासकीय योजना में देश के 50 लाख से भी अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
इस गवर्नमेंट योजना में लोन लेने वाला व्यक्ति यदि लोन की रकम को समय से पहले चुका देता है तो केंद्र सरकार के द्वारा सात प्रतिशत का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के रूप में उनके बैंक एकाउंट में जमा किया जाएगा।
लोन लेने वाले लोगों को डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें मोनेटरी रिवार्ड्ज के माध्यम से विशेष पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।
जो व्यापारी इस पीएम योजना का लाभ लेना चाहता है, वह योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और बैंक के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी दे सकता है।
इस योजना से देश की डगमगाती हुई अर्थव्यवस्था को ऊपर लाने के साथ कोरोना संकट में कारोबारी को आई दिक्कत को समाप्त करने और कारोबार को नए सिरे से शुरू करने में बहुत मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना का लाभ कौन-कौन के सकता है?
- नाई की दुकान वाले
- जूता बनाने वाले (मोची)
- पान की दुकान (पनवाड़ी)
- सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले
- कपड़े धोने वाले की दुकान (धोबी)
- फल बेचने वाले
- चाय का ठेला लगाने वाले
- स्ट्रीट फूड विक्रेता
- फेरी वाला जो वस्त्र इत्यादि बेचता है
- खोखा लगाने वाले
- चाऊमीन , ब्रेड पकोड़ा ,अंडे बेचने वाले विक्रेता
- सड़क के किनारे किताबें स्टेशनरी लगाने वाले
- कारीगर
- सभी प्रकार के छोटे-मोटे कारोबारी
स्वनिधी योजना Online Apply करने पर व्यापारियों को लोन कौन देगा?
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- स्मॉल फाइनेंस बैंक
- सहकारी बैंक
- नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां
- माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूंशंस और एसएचजी बैंक
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना Online फॉर्म भरने के लिए क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?
- आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम स्वनिधि स्कीम में कब तक अप्लाई कर सकते है?
पीएम स्वनिधि स्कीम में अप्लाई करने की अंतिम तिथि मार्च, 2022 तक है।

0 टिप्पणियाँ