मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन 2020 – अब सबको मिलेगी नौकरी
मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन 2020 क्या है?
जितनी कई देशों की कुल आबादी भी नहीं है, उससे ज्यादा हमारे देश में बेरोजगारों की संख्या है। इसी बेरोजगारी की समस्या को पूरी तरह से ख़त्म करने के लिए देश में कई सरकारी योजनाएँ चलाई जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के बेरोजगार लोगों के लिए “माय एमपी रोजगार पोर्टल” की शरूवात की है। इस मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन से अपनी शैक्षिक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो पाएंगे। MP Rojgar Portal पर बेरोजगारों के अलावा एम्प्लोयर्स के किये भी ऑनलाइन पंजीकरण करने की अनुमति है।
रोजगार पंजीयन ONLINE करने की सुविधा
पहले MP Rojgar Registration अपने जिले के रोजगार कार्यालय में जाकर करना पड़ता था। परन्तु अब जिला रोजगार कार्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए है। इसलिए आप राज्य में हो या बाहर हो, अब आपको कही जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से Online रोजगार पंजीयन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है। प्यारे मित्रों आप आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े, ताकि आप आर्टिकल के माध्यम से एम पी रोजगार पंजीयन 2020 के बारे में सभी जानकारी जैसे पंजीकरण प्रकिया, डॉक्यूमेंट, पात्रता आदि को सफलतापूर्वक समझ सकें
Madhya Pradesh Rojgar Panjiyan के क्या लाभ है?
इस पोर्टल में सभी लोगों को बिना किसी परेशानी के जॉब जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे राज्य की बेरोजगारी कम होगी और देश के विकास में मदद मिलेगी।
mp rojgar portal पर रजिस्ट्रेशन करने की कोई फीस नहीं लगती है, यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है।
नौकरी ढूढ़ने वाले आवेदक इस पोर्टल में खुद अपना अकाउंट बना सकते है।
आवेदक अपनी योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव एवं अपनी पसंद के अनुसार अपनी जानकारी ऍमपी रोजगार पोर्टल पर अपडेट सकते है। इन्ही जानकारियों के आधार पर उन्हें रोजगार की सूचना प्राप्त होती है।
निजी कम्पनियों के मालिक जिनकी कंपनीयों में नौकरियाँ उपलब्ध है। वे भी वे अपनी कंपनी की ओर से अकाउंट खोलकर उसमे जॉब की जानकारी दे सकते है, इससे जॉब मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
ऑनलाइन रोजगार पंजीयन होने की की वजह से रोजगार पंजीकरण के लिए जगह-जगह भटकने की आवश्यकता नहीं होती।
कंपनी के मालिक और नौकरी देखने वाले आवेदक दोनों ही अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने अकाउंट और जानकारी को अपडेट कर सकते है।
इस सभी सुविधाओं के अलावा इस MP रोजगार वेबसाइट पर जॉब फेयर के बारे में जानकारी जैसे जॉब फेयर के स्थान, तारीख और समय आदि उम्मीदवारों को बताई जाती है।
MP रोजगार पंजीयन का रिन्यूअल कब करवाना होता है?
पोर्टल पर किया गया पंजीयन वह तीन साल तक वैध होता है। यदि इसके बाद भी नौकरी नही मिलती है, तो इसका नवीनीकरण कराया जा सकता है। किसी भी कारण से आप 3 साल बीत जाने के बाद भी mp rojgar panjiyan renewal नहीं करा पाते है, तो आपको फिर से नया पंजीकरण कराना होगा।
MP रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता और डाक्यूमेंट्स
आवेदक का मध्यप्रदेश का ही निवासी होना चाहिए
आवेदक का आधार कार्ड
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो
इस पोस्ट को mpcareer.in से लिया गया है |

0 टिप्पणियाँ