RRB NTPC Inter Level Recruitment 2026: 12वीं पास 1688 पदों पर भर्ती शुरू, Online Apply

LATEST UPDATE

RRB NTPC Inter Level Recruitment 2026: 12वीं पास 1688 पदों पर भर्ती शुरू, Online Apply

📢 Sarkari Job Alert: RS Computer Service

Railway Recruitment Board (RRB) ne Non-Technical Popular Categories (NTPC) 12th / Undergraduate Level ke liye official notification jari kar diya hai.

RRB NTPC Inter Level 1688 Vacancy 2026 Notification


RRB NTPC Inter Level (12th Pass) Recruitment: कुल 1688 पदों पर भर्ती शुरू, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

RS Computer Service: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Undergraduate Level भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, तो आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, पद विवरण, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

RRB NTPC 12th Level Vacancy: मुख्य विवरण (Overview)

विभाग / बोर्ड का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board)
परीक्षा का नाम RRB NTPC (Undergraduate Posts)
कुल पदों की संख्या 1,688 पद
योग्यता (Eligibility) 12वीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ)
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (नियमानुसार छूट लागू)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (Online)

पद वार रिक्तियों का विवरण (Post-Wise Vacancy)

इस बार कुल 1,688 पदों को लेवल-2 और लेवल-3 के विभिन्न पदों में बांटा गया है:

पद का नाम (Post Name) पे लेवल पदों की संख्या
Commercial cum Ticket Clerk Level 3 700
Junior Clerk cum Typist Level 2 600
Accounts Clerk cum Typist Level 2 200
Trains Clerk Level 2 188
कुल पद (Total): 1,688

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। (SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों की अनिवार्यता में छूट रहेगी)।
  • टाइपिंग योग्यता: जूनियर क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी में 30 wpm या हिंदी में 25 wpm) पास करना आवश्यक होगा।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST/PwBD) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RRB NTPC अंडरग्रेजुएट पदों के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. पहला चरण: प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) - यह सभी पदों के लिए कॉमन स्क्रीनिंग टेस्ट होता है।
  2. दूसरा चरण: द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) - अलग-अलग लेवल्स के लिए अलग परीक्षा।
  3. तीसरा चरण: टाइपिंग स्किल टेस्ट (केवल टाइपिस्ट पदों के लिए) / नॉन-टाइपिंग पदों के लिए सीधे मेरिट।
  4. चौथा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं मेडिकल परीक्षण (Medical Fitness Test)।

CBT-1 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

CBT-1 परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है:

  • सामान्य जागरूकता (General Awareness) - 40 प्रश्न
  • गणित (Mathematics) - 30 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग (Reasoning) - 30 प्रश्न
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Official Notification PDF डाउनलोड करें
Online Apply Link यहाँ क्लिक करें
RRB Official Website विजिट करें
📌 नोट: ऑनलाइन फॉर्म भरने और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की सहायता के लिए आप हमारे केंद्र RS Computer Service पर संपर्क कर सकते हैं।  mob no 9753457333

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ