कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू: 29/12/2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31/01/20 शाम 5 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 02/02/2021
परीक्षा की तारीख टीयर I : 29 मई से 07 जून 2021 तक
परीक्षा की तिथि टियर II और III : जल्द ही अधिसूचित
परीक्षा की तारीख टीयर IV : जल्द ही अधिसूचित की गई
साक्षात्कार शुरू : जल्द ही अधिसूचित
इन पदों पर जॉब
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिविजनरल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क (यूडीसी)।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: 100 / –
एससी / एसटी / पीएच: 0 / –
सभी श्रेणी महिला: 0 / –
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ऑफ़लाइन ई चालान शुल्क के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें भारतीय स्टेट बैंक में शुल्क जमा करें
एग्जाम पैटर्न
कर्मचारी चयन आयोग चार चरणों में CGL की परीक्षा कराती है। जिसमें पहले और दूसरे चरण की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रणाली से कंप्यूटर बेस्ड होती है। वहीं तीसरे चरण की परीक्षा पैन और पेपर पर लिखित होती है। चौथे चरण में छात्रों के डेटा एंट्री स्पीड का टेस्ट होता है।
टियर- 1:
SSC CGL परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होते हैं। इसके लिए छात्रों को 60 मिनट का समय दिया जाता है। इस टेस्ट में गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काट लिया जाता है।
टियर-2:
पहले टियर में पास होने वाले छात्र ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होते है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है। इस टेस्ट में प्रत्येक विषय के लिए 2 घंटे का समय होता है। इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन विषय से 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं गणित, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन से 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में इंग्लिश सेक्शन में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक और गणित, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन में गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काट लिया जाता है।
टियर-3:
यह टेस्ट पैन और पेपर की मदद से लिखित होता है। जिसमें छात्रों के भाषा कुशलता, व्याकरण, शब्दावली के ज्ञान की जांच होती है। इसमें 60 मिनट के समय में पत्र लेखन और निबंध लेखन करने होते हैं। यह परीक्षा 100 अंक की होती है।
टियर-4:
अंत में छात्रों के कंप्यूटर कौशलता का परीक्षण होता है। जिसमें डेटा एंट्री स्किल्स टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) होता है। बता दें कि टैक्स असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डेटा एंट्री टेस्ट देते हैं। वहीं कॉप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, प्रिवेंटिव ऑफिसर आदि के पद के आवेदन करने वाले उम्मीवार देते हैं।


0 टिप्पणियाँ